उत्तर प्रदेशभारतमनोरंजनराजनीतिहॉलीवुड

वोटर लिस्ट से कटा प्रियंका चोपड़ा का नाम

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। इसी की तैयारियों के तहत मतदाता सूचियों को सुधारा जा रहा है। बुधवार को फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम बरेली के नगर निकाय मतदाता सूची से हटा दिया गया। दोपहर बाद मिली मतदाता सूची में प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम नहीं है।

जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी आर विक्रम सिंह ने बताया कि उनका परिवार 17 साल पहले शहर छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो चुका है लेकिन इसके बाद भी प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम नगर निगम के वॉर्ड 56 की मतदाता सूची में था। यह शिकायत जसौली के एक व्यक्ति ने की थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद बीएलओ से जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां का नाम हटा दिया गया है। प्रियंका आजकल हॉलिवुड में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं।

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button