दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अक्षरधाम मंदिरों की संस्थापक संस्था बीएपीएस के प्रमुख स्वामी के पार्थिव शरीर का दर्शन किया। प्रमुख स्वामी का 95 वर्ष की उम्र में गत 13 अगस्त गुजरात के बोटाद जिले के इस शहर में उनके गुरुकी ओर स्थापित मंदिर परिसर मे निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल यहां आकर उनके अंतिम दर्शन किए थे। कई राजनेताओं और अन्य जानी मानी हस्तियों समेत लाखों लोगों ने अब तक -10 डिगी के तापमान पर एक विशेष शीशा निर्मित कक्ष में रखे उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए हैं।
उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा और इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे। केजरीवाल आज सुबह अहमदाबाद से सडक मार्ग से सारंगपुर पहुंचे और वहां अंतिम दर्शन के बाद कहा कि स्वामी प्रमुख ने दुनिया भर में ङ्क्षहदू धर्म के प्रचार के लिए व्यापक काम किया है। उनका निधन एक बडी क्षति है।