नहीं रहें मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन का आज निधन हो गया है। मुंबई के लीलावती अस्पताल में रवींद्र जैन की मृत्यु हो गई। रवींद्र जैन ने कई फिल्मों सहित टीवी की मशहूर धारावाहिक रामायण का संगीत भी दिया था। रवींद्र जैन को लोकप्रियता फिल्म ‘अंखियों के झरोखे से’ मिली थी। रवींद्र जैन का जन्म 28 फरवरी, 1944 को अलीगढ़ में हुआ था।
70 के दशक में उन्होंने बतौर बॉलीवुड संगीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म ‘चोर मचाए शोर’ (1974), ‘गीत गाता चल’ (1975), ‘चितचोर’ (1976), ‘अखियों के झरोखों से’ (1978) सरीखी हिंदी फिल्मों में संगीत दिया था। उनका संगीत काफी लोकप्रिय हुआ।