
मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की शादी के चर्चे के बाद अब बॉलीवुड की एक ओर दिलकश जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। खबर है कि रणवीर और दीपिका अगले साल शादी कर सकते हैं। दोनों के साथ काम कर चुके एक फिल्म निर्देशक ने बताया कि दोनों एक दूसरे के लिए काफी गंभीर हैं और अपने रिश्ते को एक मुकाम देना चाहते हैं।रणवीर और दीपिका फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में दीपिका और रणवीर एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद दोनों के अनेक पार्टियों में एक साथ देखा गया। दोनों के रिश्ते की चर्चा काफी समय से ही चल रही है।




