main newsकारोबारभारत

इंडिया के संजीव की हो गई ‘ईस्ट इंडिया कंपनी

कभी भारत को जीतकर इंग्लैंड की महारानी को सौंपने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी को अब ‘इंडिया’ ने ही खरीद लिया है। मुंबई के उद्योगपति संजीव मेहता ने ईस्ट इंडिया कंपनी को खरीदा है।

यह भारी-भरकम डील 15 मिलियन डॉलर में हुई है। कंपनी के प्रमुख शेयर खरीदने के बाद अब संजीव ही ईस्ट इंडिया कंपनी के मालिक बन गए हैं।

संजीव के मुताबिक, यह डील बिजनेस डील से ज्यादा इमोशनल डील है। इसके चलते वह इतनी बड़ी रकम देने को तैयार हो गए। संजीव ने ईस्ट इंडिया कंपनी को इसके 40 स्टेक होल्डर्स से खरीदा।2010 में ये डील फाइनल हुई थी। संजीव के मुताबिक इस कंपनी को खरीदने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया। सारे बिजनेस से छुट्टी ले ली और इसे अपनी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य बना लिया।

मुंबई के एक डायमंड मरचेंट फैमिली में जन्मे संजीव बताते हैं कि जब उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी को खरीदा, तो उन्हें लगा कि जिसने कभी हम पर राज किया था अब हम उस पर राज करेंगे।

मेहता अब ईस्ट इंडिया कंपनी को नए बिजनेस में लाएंगे। उनकी योजना लग्जरी गिफ्ट सेट्स और अन्य सामानों को ई-कॉमर्स के माध्यम से बेचने की है। उन्होंने इस ब्रांड को भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर लांच किया है।

ईस्ट इंडिया कंपनी की शुरुआत 1600 में हुई थी। इस कंपनी ने 17वीं व 18वीं शताब्दी में पूरी दुनिया के बिजनेस पर राज किया था। ईस्ट इंडिया कंपनी 1757 में भारत पहुंची थी और धीरे-धीरे अपनी ‘बांटों और राज करो की नीति’ के बल पर इसने पूरे भारत पर कब्जा कर लिया था।

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button