main news

एक भारतीय बना अमेरिका का सबसे बड़ा डॉक्टर

भारतीय मूल के विवेक मूर्ति को अमेरिका के सर्जन जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है। 37 वर्षीय मूर्ति को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जॉय बिडेन ने बृहस्पतिवार को एक समारोह में इस पद की शपथ दिलायी। वह देश के जन स्वास्थ्य प्रभारी बनने वाले सबसे कम उम्र के शख्स हैं।

इस पद पर काबिज होने के बाद मूर्ति ओबामा प्रशासन में भारतीय मूल के शीर्ष अमेरिकी अधिकारी हो गए हैं। मूर्ति ने गीता पर हाथ रखकर इस पद की शपथ ली।

फोर्ट म्यर सैन्य अड्डे पर हुए इस आयोजन में अपने संबोधन में मूर्ति ने कहा, ‘सर्जन जनरल के रूप में सेवा का मौका मिलना असाधारण सम्मान है और यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।इस पद की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर डालने के लिए मैं ओबामा को धन्यवाद देता हूं।’ मूर्ति देश के 19वें सर्जन जनरल बने हैं। सर्जन जनरल बनने के साथ ही उन्हें अब ‘वाइस एडमिरल’ का रैंक भी हासिल हो गया है।

सर्जन जनरल की वेबसाइट के मुताबिक, मूर्ति ने हार्वर्ड से स्नातक डिग्री हासिल की है। यहां से उन्होंने मेडिकल डिग्री हासिल करने के बाद येल विश्वविद्यालय से कारोबार प्रबंधन में डिग्री हासिल की। वह ब्रिघम एंड वूमेंस हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2009 में एक गैरलाभकारी संस्था ‘डॉक्टर्स फॉर अमेरिका’ शुरू की।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button