विधान सभा 2022 : भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई नेता हुए समाजवादी पार्टी में शामिल

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट अतुल शर्मा ने लखनऊ के एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले लिए। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष का सपा में जाना बड़ी घटना माना जा रहा है । कुछ लोगों ने इसे ब्राह्मण समाज के समाजवादी पार्टी की तरफ जाने का संकेत भी माना है
समाजवादी प्रवक्ता राजकुमार भाटी के अनुसार इनके अलावा बबलू सेन (पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर बसपा अध्यक्ष), सुधीर वत्स (पूर्व सभासद, दादरी नगरपालिका) श्री वत्स क्षेत्र के सम्मानित ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं। इनके दादा परदादा लम्बे समय तक दादरी नगर पालिका के चेयरमैन रहे हैं। इनके दादा स्व. विशंभर दयाल 1971 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़े थे। पूर्व विधायक स्व. महेंद्र सिंह भाटी के भतीजे संजय भाटी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), प्रमेंद्र भाटी एड. (पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर), अक्षय भाटी पुत्र संजय भाटी, नीरज भाटी एड. लुहारली, अनिल भाटी एड. साकीपुर, प्रिन्स नागर बिरोंडी, सोनू सेन ठाकुर साकीपुर (पूर्व प्रत्याशी विधानसभा) ने भी समाजवादी में सदस्यता ली है।




