भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।
लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करके हुए लिखा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी बन गई है। भाजपा के कुल सदस्यों की संख्या 8.67 करोड़ सदस्य बन गए हैं। उत्तर प्रदेश में पार्टी के सदस्यों की संख्या 1.47 करोड़ सदस्य बन गए हैं।
उन्होंने इसके लिए कुशल नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया भाजपा को दुनिया की सबसे अधिक सदस्य संख्या वाली पार्टी बनाने के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई दी।
आंकडों के मुताबिक विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनने का रिकार्ड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का है। इस पार्टी के सदस्यों की संख्या 8.67 करोड़ है। भाजपा ने इस बार देश में 10 करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। 31 मार्च को सदस्यता अभियान समाप्त हो रही है।