नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड ने पानी की कीमतों में दस फीसद की वृद्धि करने का फैसला लिया है। आज दोपहर हुई दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही इसमें करीब 250 नए टैंकर खरीदने का भी फैसला किया गया है। बोर्ड के इस फैसले से दिल्लीवासियों को झटका जरूर लगेगा। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और निर्णय भी लिए गए। इसमें सबसे बड़ा मुद्दा राजधानी में पानी के अवैध कनैक्शनों का था, जिसको नियमित करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली जल बोर्ड [डीजेबी] के मुताबिक राजधानी में करीब 23000 अवैध कनैक्शन हैं। बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि अब नए कनैक्शन के लिए डेवलेपमेंट चार्ज नहीं देना होगा। इसके लिए सरकार जल्द ही नई पॉलिसी लाएगी जिसमें सिर्फ 3500 रुपये में नए कनैक्शन लगाने की बात कही गई है। –
NCR Khabar News Desk
एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं
Related Articles
तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का तबादला
November 4, 2022
नोएडा हेल्थ बुलेटिन : नोएडा में कोरोना का लगातार दूसरे दिन भी कहर, आज 22 कोरोना संक्रमित की पुष्टि
June 4, 2020
अहिंसा लाइफ के साथ भारत बनेगा विश्वगुरु- ऊर्जा गुरू, ६ अप्रैल से शुरू हो रहा है अहिंसा भारत अभियान
April 6, 2020
अगर जो सांड(नी) टकर जाए? राजेश बैरागी
August 14, 2022
Check Also
Close
-
ये क्या कर रही है ‘आप’November 8, 2013
