main newsउत्तर प्रदेशभारतराजनीति
शिवपाल ने पूछा, धर्म बदलने वालों से शादी करेंगे भाजपाई

देवरिया। उप्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर भाजपा की आलोचना करते हुए एक उत्तेजक टिप्पणी करके नए विवाद को जन्म दे दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा देश तोड़ने की बात करती है। भाजपा धर्म परिर्वतन कराने का ढोंग कर रही है। हम जानना चाहते हैं कि क्या भाजपाई धर्म परिर्वतन करने वालों से अपनी बेटियों व पुत्रों की शादी कर सकते हैं।
यादव सलेमपुर में रामपुर कारखाना की सपा विधायक गजाला लारी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लोगों को भ्रमित कर रही है। संघ और भाजपा के कार्यकर्ता गांधी के हत्यारों को देशभक्त कहते हैं, तो अनुमान लगाया जा सकता है कि वे आम जनता को क्या कहेंगे।