main newsएनसीआरदिल्ली

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

IMG_20141002_095540 ravan-542ea610941cf_exlstदशहरे के मौके पर रावण दहन का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है। दिल्ली के सुभाष मैदान में आयोजित खास कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस खास मौके के गवाह बने।

उनके साथ-साथ रावण दहन के मौके पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भी इस मौके पर शामिल हुई।

हालांकि हर बार प्रधानमंत्री खुद तीर चलाकर रावण का दहन करते थे। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद तीर नहीं चलाया। बल्कि उन्हे प्रतीकात्मक तौर पर धनुष-बाण दिया गया।

सुभाष मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए। लेकिन दिल्ली के रामलीला मैदान में उनके जाने का कार्यक्रम नहीं है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सुभाष मैदान में रावण दहन के बाद रामलीला मैदान पहुंचे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी रामलीला मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए।

सुभाष मैदान में रावण दहन से पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके महामहिम को गदा देकर उनका स्वागत किया गया।

वहीं दूसरी ओर रावण दहन से पहले रामलीला का मंचन किया गया। जिसमें राम-रावण के युद्ध का प्रदर्शन हुआ। रावण दहन के दौरान रावण के पुतले के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के भी पुतले फूंके गए।

दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में भी रावण का दहन किया जा रहा है। साथ ही लोग बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक इस त्योहार को पूरे जोश से मना रहे हैं।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button