लखनऊ में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, एसपी ने नकारा

NCR Khabar News Desk
3 Min Read

04_08_2014-sexracket4लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सेक्स रैकेट तेजी से फैल रहा है। राजधानी के पॉश इलाके गोमतीनगर में बीते माह ही एक रैकेट पकड़ा गया था। आज गोमतीनगर के ही यमुना अपार्टमेंट में नौ लड़कों तथा चार लड़कियों को इस रैकेट में पकड़ा गया है। रैकेट के संचालक अंकित दास नाम के युवक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में जुटी है। अंकित ने एक कद्दावर नेता का नाम लेकर पुलिस पर दबाव बनाने का भी प्रयास किया। उधर एसपी ट्रांस गोमती दिनेश कुमार यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट जैसी कोई बात नहीं है सभी रात भर पार्टी कर रहे थे।

गोमतीनगर के यमुना अपार्टमेंट में आज करीब दस बजे एक सेक्स रैकेट को पकड़ा गया। यमुना अपार्टमेंट में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के फ्लैट में यह रैकेट लंबे समय से चल रहा था। अपार्टमेंट के लोगों ने इसका कई बार विरोध भी किया था। लखीमपुर में तैनात पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर सुनील शंखवार के फ्लैट पर आज यमुना अपार्टमेंट के अन्य निवासियों ने इस रैकेट की जानकारी मिलने पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां पर पांच लड़के तथा चार लड़कियां मिली। सभी आपत्तिजनक अवस्था में थे। पुलिस इनको पकड़कर गोमतीनगर थाना ले आई है। इस रैकेट के संचालक अंकित दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यमुना अपार्टमेंट रेजीडेंट वेलफेयर के पदाधिकारियों ने इस रैकेट के पकड़े जाने पर काफी आक्त्रोश व्यक्त किया है। पुलिस के रवैए से भी यहां के निवासी काफी नाराज हैं। एसपी ट्रांस गोमती के बयान से भी यहां के निवासी काफी नाराज हैं। इनका कहना है करीब एक माह से यहां सब चल रहा है तमाम शिकायत के बाद भी पुलिस ने इसमें रुचि नहीं ली है। पानी सर के ऊपर निकलने के बाद आज सभी ने मिलकर अपने स्तर से अभियान चलाकर इनको पकड़ा।

एसपी ट्रांस गोमती दिनेश यादव ने बताया कि सेक्स रैकेट जैसी कोई बात नहीं है। यह लोग पार्टी कर रहे थे। हम इन सभी को शिकायत पर पकड़कर थाना ले आए हैं। अभी किसी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।

Share This Article
एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं