main newsउत्तर प्रदेशभारतलखनऊ
चित्रकूट में BJP की महाबैठक : सुनील बंसल की यूपी से हो गई है छुट्टी!

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल को अपने पद से हटाए जाने की चर्चा है। काफी दिनों से यह माना जा रहा था कि जल्दी ही उनको उत्तर प्रदेश से हटाकर कहीं और की जिम्मेदारी दी जाएगी I सुनील बंसल को अमित शाह का करीबी माना जाता है I
सुनील बंसल को 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश का को-इंचार्ज बनाया गया था। इसके बाद उन्हें प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया गया और उनके कार्यकाल में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की। 2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने का श्रेय भी सुनील बंसल को ही दिया जाता है।