main newsउत्तर प्रदेशएनसीआरभारत

आगरा-फीरोजाबाद में भी करोड़ों की बेनामी संपत्ति

आगरा। नोएडा विकास प्राधिकरण में अकूत धन कमाने वाले इंजीनियर इन चीफ यादव सिंह ने अपने पैतृक शहर आगरा और ससुराल फीरोजाबाद में भी जमकर बेनामी संपत्तियां खड़ी की हैं। वह खुले हाथों से नौकरियां भी बांटते थे। पुत्र और भतीजे सहित करीब दर्जनभर लोगों की नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण में नौकरी लगवा दी। आयकर विभाग गोपनीय तरीके से संपत्तियों की जानकारी जुटा रहा है।

चर्चित इंजीनियर यादव सिंह पांच भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। यहां सदर थाना क्षेत्र के नंदपुरा में उनका पुश्तैनी मकान बना है। नजदीक ही अमित विहार में यादव सिंह ने अपनी आलीशान कोठी बना रखी है, जिसे क्षेत्र के लोग हरी कोठी के नाम से जानते हैं। यादव सिंह के दूसरे भाई भी क्षेत्र में कोठियां बनवा रहे हैं। यादव सिंह नौकरियां लगवाने के खेल में भी शामिल हैं। क्षेत्र के करीब छह युवकों की नौकरियां लगवाई। अपने पुत्र और सगे भतीजे की नौकरी पिछली बसपा सरकार के दौरान लगवाई थी। यह भतीजा केवल बीए पास है। इसके अलावा फीरोजाबाद में अपनी ससुराल पक्ष के भतीजे सहित कई युवकों को भी नौकरी दिलवाई। अब यादव सिंह पर शिकंजा कसने के बाद इनमें खलबली मची हुई है।

बताया जाता है कि यादव सिंह का बसपा संगठन में भी जबर्दस्त हस्तक्षेप था। पदों पर नियुक्ति में भी उनकी मर्जी चलती थी। बड़े-बड़े नेता सिफारिशें लेकर यादव सिंह के पास पहुंचते थे। जब भी वह घर आते, नेता मिलने पहुंचते थे। बड़े लेनदेन का खेल भी चलता था। बसपा के एक एमएलसी की फीरोजाबाद में ससुराल है, उन्हीं के साथ वह नेताओं से रिश्ते बना रहे थे। यादव सिंह आगरा बहुत कम आते थे। अधिकतर पारिवारिक कार्यक्रमों में ही आमद होती थी। क्षेत्रीय लोग बताते हैं कि वह हमेशा नीली बत्ती की गाड़ी में कारों के काफिले और पुलिस एस्कॉर्ट के साथ आते रहे। जब भी आते अपने क्षेत्र के लोगों की भरपूर मदद करते थे। उनके चेलों ने भी जमकर कमाई की।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button