main newsकोलकाताभारतराजनीतिलोकसभा चुनाव२०१४

भारी जीत के बाद भी ममता के चेहरे पर नहीं दिखी खुशी

16_05_2014-mamata16कोलकाता। राज्य में लोकसभा चुनाव की 42 सीटों में से लगभग 34 पर जीत मिलने के बावजूद तृणमूल कांग्र्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेहरे पर खुशी नहीं दिखाई दी। करीब एक दर्जन सीटों के परिणाम अपने पक्ष में और 22 सीटों पर बढ़त के बीच अपराह्न 3.25 बजे पर ममता अपने कालीघाट स्थित आवास पर संवाददाताओं से रूबरू हुईं और जीत के लिए बंगाल के लोगों को धन्यवाद दिया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने चुनाव में मिली जीत को आम लोगों को समर्पित किया। उन्होंने मीडिया पर एकतरफा प्रचार करने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि लोकतंत्र में आम लोगों की ताकत ही सर्वोपरि है। तृणमूल के साथ सभी सेंट्रल एजेंसियों ने पक्षपात किया है। तृणमूल को मिली जीत आम लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों की ओर से तृणमूल के खिलाफ प्रचार के बाद भी लोगों का समर्थन मिला।

ममता ने कहा कि देश में मीडिया, न्यायपालिका, चुनाव, लोकतंत्र सबसे प्रमुख है। हालांकि चुनाव में एकतरफा प्रचार हुआ। अगले दो दिनों में पार्टी अपनी आगे की रणनीति तय करेगी। ममता ने संवाददाता सम्मेलन में किसी भी प्रश्न का जवाब देने से साफ इन्कार कर दिया। बिना किसी प्रश्न का जवाब दिए ही वह संवाददाता सम्मेलन से चली गईं।

आमतौर पर जीत मिलने के बाद ममता बहुत ही खुश दिखाई देती थीं और अंगुली से वी का निशान बनाते हुए लोगों का अभिवादन करती हैं। परंतु, आज न वह कुछ वैसा किया और नहीं उनके आवाज में वह खुशी दिखाई दी।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button