main newsभारतराजनीतिलोकसभा चुनाव२०१४

केजरीवाल ने कहा, अच्छी शुरुआत

16_05_2014-16arvindkwal1नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि यह अच्छी शुरुआत थी। साथ ही स्वीकार किया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनावों में आप राजधानी दिल्ली में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

केजरीवाल ने कहा, ‘यह हमारा पहला आम चुनाव था। एक अच्छी शुरुआत है यद्यपि हम दिल्ली के नतीजों से काफी निराश हैं। हम राष्ट्रीय राजधानी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।’ किसी सीट विशेष पर पार्टी के अधिक ध्यान दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, मैं हमेशा से कहता आया हूं कि यह लोगों का चुनाव है और हमारे पास चुनाव प्रचार के लिए पैसे नहीं थे। हम सिर्फ जनता को मंच प्रदान कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘पंजाब के नतीजों से हम जहां हैरान हैं, वहीं दिल्ली के नतीजों ने हमें निराश किया है। हम अगले तीन -चार दिनों में नतीजों पर चर्चा करेंगे। लोकतंत्र में लोगों का फैसला सर्वोच्च होता है। हम इसे स्वीकार करते हैं। मैं लोगों के प्यार और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।’ आप ने आम चुनावों में 443 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button