राम कपूर चाहते हैं कि उन्हें मार दिया जाए!

ram-priyaयह खबर आपको चौंका सकती है। हिट टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में लीड कैरेक्टर राम कपूर मर जाएंगे।

टीवी कलाकार राम कपूर के पास हर दिन काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। वह अब धारावाहिकों तक सीमित नहीं हैं। राम कपूर के पास अब फिल्‍में भी हैं।

अब जब राम कपूर की व्यस्तताएं बढ़ती जा रही हैं तो वह अपनी हिट धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं को छोड़ने के मूड में आ गए हैं।

राम कपूर चाहते हैं कि उनको अब इस सीरियल से अलग किया जाए। इसके लिए उनका मरना जरूरी है।

तो हो सकता है कि आने वाले ऐपीसोड में राम कपूर को मरता हुआ दिखाया जाए।

साक्षी तंवर और उनके को-स्टार राम कपूर इस सीरियल के जरिए टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय जोड़ी बन चुके हैं।