main newsराजनीतिलोकसभा चुनाव२०१४

ओपिनियन पोल ने भाजपा को दी बढ़त

modi-456अलग-अलग चुनावी सर्वेंक्षणों में अभी तक सबसे आगे चल रही भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों को एक और ओपिनियन पोल ने बढ़त दी है।

एनडीटीवी और हंसा रिसर्च ग्रुप के इस ओपिनियन पोल में जहां भाजपा को काफी अच्छी स्थिति में दिखाया गया है, वहीं कांग्रेस के लिए यह सर्वे बुरी खबर लेकर आया है।

देश की 543 लोकसभा सीटों पर किए गए इस ओपिनियन पोल में चुनाव बाद भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरती नजर आ रही है।

एनडीटीवी और हंसा रिसर्च ग्रुप के ओपिनियन पोल के तहत कुल 543 सीटों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 259 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को 123 सीटें आती दिख रही है, जबकि अन्य दलों के खाते में कुल 161 सीटें जाने के आसार हैं। ओपिनियन पोल में अकेले भाजपा के खाते में 214 और कांग्रेस को 104 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सर्वे में 350 से ज्यादा लोकसभा सीटों के 2 लाख से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इस फेज़ में 154 सीटों के 46,571 लोगों से बातचीत के आधार पर आंकड़े जुटाए गए हैं।

पंजाब की 13 सीटों पर कांग्रेस नुकसान में दिख रही है। कांग्रेस के यहां 1 सीट के नुकसान के साथ 7 सीटें पाने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन के कुल 6 सीटें जीतने की संभावना है।

हरियाणा में भाजपा काफी फायदे में नजर आ रही है। राज्य की 10 सीटों में से भाजपा 5 सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस के खाते 3 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। आईएनएलडी 2 सीटें जीत सकती है।

यूपी की 80 सीटों पर भाजपा को भारी बढ़त का अनुमान है। पार्टी यहां 43 सीटों के फायदे के साथ कुल 53 सीटें जीत सकती है। राज्य में सपा को 10, बसपा को 13 और कांग्रेस को 19 सीटों के नुकसान का अनुमान है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button