एनसीआरदिल्ली

‘आप’ को झटका, कानून मंत्री सोमनाथ पर होगी एफआईआर

अरव‌िंद केजरीवाल की सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती रोज नए व‌िवादों में घ‌िरते नजर आ रहे हैं।

द‌िल्ली की पट‌ियाला हाउस कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को झटका देते हुए कानून मंत्री सोमनाथ भारती के ख‌िलाफ केस दर्ज करने के आदेश द‌िए हैं।

कोर्ट ने ये आदेश सोमनाथ और उनके समर्थकों पर बीते बुधवार की रात नाइजीर‌ियन मह‌िलाओं के साथ जबरदस्ती और द‌ुर्व्यवहार करने मामले में द‌िए हैं।

कानून मंत्री और उनके समर्थकों ने नाइजीर‌ियन मह‌िलाओं पर वेश्यावृत्त‌ि और ड्रग तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा कानून मंत्री पर नाइजीर‌ियन मह‌िलाओं के जबरदस्ती मेड‌िकल टेस्ट कराने के आरोप हैं।

कोर्ट ने इस मामले में मालवीय नगर थाने में एफआईआर दर्ज करने के आदेश द‌िए हैं।

तीन घंटे तक बनाया था बंधक

द‌िल्ली के मालवीय नगर में बुधवार रात हुए हंगामे के दौरान मौजूद नाइजीर‌ियन लड़क‌ियों ने आप कार्यकर्ताओं पर संगीन आरोप लगाए थे।

नाइजीर‌ियन लड़क‌ियों ने इंड‌ियन एक्सप्रेस के साथ हुई बातचीत में कहा था क‌ि अगर समय पर पुल‌िस नहीं पहुंचती तो आप के कार्यकर्ता जान से मार देते। लड़क‌ियों ने कहा था क‌ि उनको आप कार्यकर्ताओं ने उन्हें तीन घंटे तक टैक्सी में बंधक बनाए रखा।

नाइजीर‌ियन लड़की के इस आरोपों की पुष्ट‌ि करते हुए एसीपी बीएस जाखर ने बताया था क‌ि ज‌िस टैक्सी में उन लड़‌‌क‌ियों को ले जाया जा रहा था। आप के कानून मंत्री सोमनाथ और समर्थक उसे घेरे खड़े थे और हंगामा कर रहे थे।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button