main newsएनसीआरदिल्ली

बोले बिन्नी : नहीं हूं नाराज

दिल्ली की राजनीति में सत्ता के अखाड़े में उतरी आम आदमी पार्टी में बगावत के सुर फिलहाल थम गए हैं।

बगावत पर उतारु लक्ष्मीनगर के विधायक विनोद कुमार ‘बिन्नी’ के घर देर रात आप पार्टी के नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह पहुंचे। बैठक के बाद मामला सुलझा लिया गया। विधायक बिन्नी का अब कहना है कि वह नाराज नहीं थे।

मंगलवार को शपथ ग्रहण से पहले मंत्री पद को लेकर लक्ष्मीनगर से आप के विधायक विनोद कुमार ‘बिन्नी’ की नाराज होकर अरविंद के घर में चल रही बैठक से निकल पड़े थे।

उनसे जब नाराजगी का कारण पूछा गया था तो उन्होंने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कारण बताने की बात कही। बैठक के बाद मनीष सिसौदिया ने किसी तरह के विवाद का खंडन करते हुए कैबिनेट के छह मंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी।

अरविंद केजरीवाल के घर मंगलवार शाम को जारी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक से शाम सात बजे अचानक विनोद कुमार ‘बिन्नी’ और योगेंद्र यादव बैठक छोड़ बाहर निकल पड़े।

बिन्नी की नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब मीडिया ने उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने बात करने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वे बुधवार को प्रेस वार्ता कर इसका कारण बताएंगे।

इस दौरान योगेंद्र यादव बिन्नी को मीडिया से बात करने से रोकते दिखाई दिए। करीब साढ़े आठ बजे मनीष सिसौदिया बाहर निकले और उन्होंने कैबिनेट के छह नामों की घोषणा की।

बिन्नी के नाराज होने के सवाल पर मनीष ने साफ किया कि कैबिनेट मंत्रियों के छह नामों की चिट्ठी सभी विधायकों को भेजी गई है। इस पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई है।

उन्होंने बिन्नी और योगेंद्र यादव के नाराज होने की जानकारी से इंकार किया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर उनके अलावा गिरीश सोनी, राखी बिड़ला, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, सतेंद्र जैन के नामों पर मुहर लग गई है।

हालांकि सूत्रों की मानें तो बिन्नी को उम्मीद थी कि कैबिनेट में उन्हें भी जगह दी जाएगी। मगर कैबिनेट मंत्रियों में शामिल नहीं किए जाने के चलते वह नाराज होकर बैठक छोड़कर चल दिए।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button