सरकार बनने से पहले ही AAP में बगावत!
दिल्ली में ‘आप’ की सरकार बनने से पहले ही पार्टी में बगावत के सुर उभर आए हैं। पार्टी के एक विधायक मंत्री पद ना मिलने से नाराज हो गए हैं।
लक्ष्मीनगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी अपना नाम मंत्रियों की सूची में न होने से नाराज हो गए हैं। टीवी न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद कुमार बिन्नी अपना नाम मंत्रियों की सूची में न होने से भड़क गए हैं।
विनोद कुमार बिन्नी ने विधानसभा के चुनावों में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. एके वालिया को हराया था। बताया जा रहा है कि बुधवार को बिन्नी एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी सूची में छह लोगों के नाम मंत्री पद के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।