के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को विश्व के सबसे ताकतवर सिख की उपाधि से नवाजा गया है। लंदन में विश्व के 100 ताकतवर सिख समुदाय के लोगों की सूची जारी की गई है। इस सूची में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहले नंबर पर है।
इस सूची के मुताबिक पूरे विश्व में सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में 81 वर्षीय मनमोहन सिंह को पहला स्थान दिया गया है। उन्हें एक अच्छा विचारक और स्कॉलर माना गया है।
इस सूची में योजना आयोग के उपाध्यक्ष 69 वर्षीय मोंटेक सिंह आहलूवालिया को विश्व को दूसरा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बताया गया है।
वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के प्रमुख जत्थेदार सिंह साहिब जियानी गुरूबचन सिंह को इस सूची में तीसरे स्थान पर रखा गया है। विश्व के 100 प्रभावशाली और शक्तिशाली सिखों की सूची को कल रात को जारी किया गया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को इस सूची में चौथे स्थान पर रखा गया है।
मास्टर कार्ड वर्ल्ड वाइड के सीईओ और प्रेसीडेंट अजयपाल सिंह बग्गा को इस सूची में 8वां स्थान पर रखा गया है।
रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस यूके के जज रबिन्द्रर सिंह को इस सूची सें 9 स्थान मिला है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरूशरण कौर को इस सूची में 13वां स्थान मिला है।