main newsराजनीतिविधानसभा चुनाव२०१४ दिल्ली

भाजपा को लगा ‘आप’ से बिजली का करंट

bjp-524fe1ad4ad87_exlनई दिल्ली में प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र को वादों का पुलिंदा बताया है। ‘आप’ के घोषणा पत्र में 50 प्रतिशत बिजली दर कम करने के वादे से तो भाजपा को तो मानो करंट लग गया है।

क्योंकि भाजपा 30 प्रतिशत बिजली दर में कमी वाले मुद्दे पर शुरू से अपना अभियान चला रही है। इस मुद्दे पर बिजली रैली कर बिजली दर कम करने के लिए फॉर्मूला भी पेश की गई। लेकिन अब इस घोषणा पत्र से भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है। भाजपा इसकी काट खोज रही है।

अगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी होने के साथ भाजपा इसमें कमियां ढूंढ रही है। भाजपा नेता अरुण जेटली से आप के घोषणा पत्र पर पूछे गए सवाल पर कहा कि जिसे सरकार नहीं बनानी वे कुछ भी घोषणा कर सकते हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल का कहना है कि भाजपा 30 प्रतिशत बिजली के दाम कैसे कम करेगी इसका फॉर्मूला पेश कर चुकी है। आप पार्टी को उन्होंने चुनौती दी है कि वे भी 50 प्रतिशत बिजली दर कम करने का फॉर्मूला पेश करें।

गोयल ने कहा कि आप का जन लोकपाल बिल पास कराने का वादा भी झूठा है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के वादे में भी दम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी को संविधान में दी गई संघीय व्यवस्था का कोई ज्ञान नहीं है।

गोयल ने कहा की भाजपा सत्ता में आएगी तो भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देगी। बिजली दर में 30 प्रतिशत की कमी करेगी। कांग्रेस के घोषणापत्र को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि सभी वादे पुराने हैं।

जल के निजीकरण पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बिजली और पानी की दरों में कमी करने का प्रयास नहीं किया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिये कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है।

कांग्रेस का यह वादा भी झूठा है जिसमें स्कूल और इवनिंग कॉलेज खोलने की बात है। तर्क दिया कि पंद्रह साल में सरकार ने 80 सरकारी स्कूलों पर ताला लगा दिया। डीयू में एक भी कॉलेज नहीं खोला गया।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button