main newsएनसीआरदिल्लीराजनीतिविधानसभा चुनाव२०१४ दिल्ली

दिल्ली का दंगलः देखें, कांग्रेस की पहली सूची

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 43 में से 42 विधायकों को फिर से मैदान में उतारने का फैसला किया है। सोमवार देर रात जारी पहली सूची में 42 वर्तमान विधायक समेत 56 सीटों पर नाम जारी किए गए हैं।

ओखला से आसिफ मोहम्मद खान और बदरपुर से रामसिंह नेता को मैदान में उतारा गया। हालांकि कांग्रेस के राजौरी गार्डन से विधायक दयानंद चंदेला की सीट को लंबित सूची में रखा गया है। बताते हैं यहां से उनकी पत्नी धनवती चंदेला को टिकट को मौका दिया जा सकता है।

कांग्रेस ने पहली सूची में 14 सीटों को लंबित रखा है। इन सीटों पर किसी न किसी तरह का झगड़ा है। मामला मुख्यमंत्री शीला दीक्षित व जेपी अग्रवाल के बीच खींचतान का है तो कहीं पूर्वांचल नेता को एडजस्ट करने के लिए सीट रखी गई है। वहीं त्रिलोकपुरी, संगम विहार, तुगलकाबाद, पालम, द्वारका में नेता करीब-करीब तय हैं लेकिन किसे कहां भेजना है इसे लेकन कांग्रेस आलाकमान अभी उलझन में है।

कांग्रेस ने पूर्व विधायक डा. एससी वत्स को शकूरबस्ती, विजय सिंह लोचव को बिजवासन, भीष्म शर्मा को घौंडा और बलजोर सिंह को गोकलपुरी से उतारा है। वहीं जिलाध्यक्ष मिर्जा जावेद अली को मटिया महल व मदन खोरवाल को करोल बाग से उतारा है।

इन सीटों पर अभी बाकी मंथन जारी
बुराड़ी, रिठाला, रोहिणी, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, जनकपुरी, द्वारका, नजफगढ़, पालम, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, तुगलकाबाद, त्रिलोकपुरी, करावल नगर।

विधानसभा क्षेत्र

उम्मीदवार का नाम

नरेला

जसवंत सिंह

तिमारपुर

सुरेन्द्रपाल सिंह

आदर्श नगर

मंगतराम सिंघल

बादली

देवेन्द्र यादव

बवाना

सुरेन्द्र कुमार

मुंडका

डानरेश कुमार

किराड़ी

अमित मलिक

सुल्तानपुर

जयकिशन

नांगलोई जाट

डाबिजेन्दर सिंह

मंगोलपुरी

राजकुमार चौहान

शालीमार बाग

नरेश कुमार गुप्ता

शकूरबस्ती

डाएससी वत्स

त्रिनगर

अनिल भारद्वाज

वजीरपुर

हरिशंकर गुप्ता

मॉडल टाउन

कंवर करण सिंह

सदर बाजार

राजेश जैन

चांदनी चौक

प्रहलाद सिंह साहनी

मटिया महल

मिर्जा जावेद अली

बल्ली मारान

हारून यूसुफ

करोल बाग

मदन खोरवाल

पटेल नगर

राजेश लिलौठिया

मोती नगर

सुशील गुप्ता

मादीपुर

मालाराम गंगवाल

हरिनगर

सुरेन्द्र कुमार सेतिया

विकासपुरी

नंद किशोर

उत्तम नगर

मुकेश शर्मा

मटियाला

सुमेश शौकीन

बिजवासन

विजय सिंह लोचव

दिल्ली कैंट

अशोक कुमार जैन

राजेंद्र नगर

रमाकांत गोस्वामी

नई दिल्ली

शीला दीक्षित

जंगपुरा

तरवदिंर मारवाह

कस्तूरबा नगर

नीरज बसोया

मालवीय नगर

प्रोकिरण वालिया

आरके पुरम

बरखा सिंह

महरौली

डायोगानंद शास्त्री

छतरपुर

बलराम तंवर

देवली

अरविंदर सिंह

अंबेडकर नगर

चौधरी प्रेम सिंह

कालकाजी

सुभाष चोपड़ा

बदरपुर

रामसिंह नेताजी

ओखला

आसिफ मोहम्मद खान

कोंडली(सु.)

अमरीश सिंह गौतम

पटपड़गंज

अनिल कुमार

लक्ष्मी नगर

डाअशोक कुमार वालिया

विश्वास नगर

नसीब सिंह

कृष्णा नगर

डावीके मोंगा

गांधी नगर

अरविंदर सिंह

शाहदरा

डानरेन्द्र नाथ

सीमापुरी(सु.)

वीर सिंह धींगान

रोहतास नगर

विपिन शर्मा

सीलमपुर

चौमतीन अहमद

घौंडा

भीष्म शर्मा

बाबरपुर

जाकिर खान

गोकुलपुरी(सु.)

बलजोर सिंह

मुस्तफाबाद

हसन अहमद

करावल नगर

अखिलेश कुमार

त्रिलोकपुरी(सु)

संगम विहार

ग्रेटर कैलाश

तुगलकाबाद

पालम

नजफगढ़

तिलक नगर

जनकपुरी

द्वारका

राजौरी गार्डन

रोहिणी(सु.)

बुराड़ी

रिठाला

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button