नई दिल्ली। जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी नंबर 106 यानि सलमान खान ने सजा की पहली रात काट ली है। बॉलीवुड स्टार और फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के अभिनेता सलमान खान काले हिरण के शिकार मामले में ‘हिट एंड रन’ नहीं कर सके। गुरुवार को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने 20 साल पहले दो काले हिरणों के शिकार का दोषी पाते हुए उन्हें पांच साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। आज सलमान खान की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट में सुनवाई शुरु हो गई है। सेशन कोर्ट के जज रवींद्र कुमार जोशी जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं। सलमान के वकील ने भरोसा जताया कि आज जमानत मिल जाएगी। कोर्ट में सलमान की दोनों बहनों के साथ सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद हैं। वहीं कोर्ट के बाहर बिश्नोई समाज के लोग भी इकट्ठा हुए हैं।
NCR Khabar Internet Desk
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045 / 9654531723 पर व्हाट्सएप करें I
हमारे लेख/समाचार ऐसे ही आपको मिलते रहे इसके लिए अपने अखबार के बराबर मासिक/वार्षिक मूल्य हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है और उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे
Check Also
Close
-
सरकार को ब्लैकमेल कर रही है डीएमके: सपाMarch 19, 2013




