बॉलीवुडमनोरंजनसेलेब्रिटी

मेरे लायक कोई लड़का नहीं: प्रियंका चोपड़ा

bollywood-actress-priyanka-chopra-5218a33ea5843_exlप्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि उनके लायक अभी तक कोई लड़का बना ही नहीं है। उन्हें अभी अपने मिस्टर राइट का इंतजार है।

मुंबई में एक इवेंट के दौरान क्लिक करें प्रियंका से जब पूछा गया कि उनके छोटे भाई की सगाई तक हो गई और उन्होंने अब तक इस बारे में क्यों नहीं सोचा तो प्रियंका बोलीं, “मुझे अब तक कोई इतना ख़ास लगा ही नहीं कि मैं उसे अपनी ज़िंदगी का इतना अहम हिस्सा बना सकूं। लगता है कोई मेरे लायक़ बना ही नहीं।”

हालांकि कुछ समय पहले उनकी शाहिद कपूर और फिर शाहरुख़ ख़ान से कथित नज़दीकियों की काफ़ी ख़बरें मीडिया की सुर्ख़ियां बन चुकी हैं।

रामलीला में क्या कर रही हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘रामलीला’ में एक आइटम सॉन्ग ‘राम चाहे लीला’ भी किया है।

वह कहती हैं, “ये गाना बेहद ख़ास है फ़िल्म के लिए क्योंकि इस गाने के ज़रिए मैं राम और लीला के किरदारों को इंट्रोड्यूस कर रही हूं। गाना करते हुए बड़ा मज़ा आया। ये मॉडर्न मुजरे की तरह है।”

प्रियंका चोपड़ा की पिछली फ़िल्म ‘ज़ंजीर’ बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। फ़िल्म में तेलुगू फ़िल्मों के सुपरस्टार रामचरण तेजा भी थे।

‘ज़ंजीर’ को 2013 की सबसे बड़ी फ़्लॉप फ़िल्मों में से एक माना जा रहा है। प्रियंका इसकी नाकामी पर कहती हैं, “बुरा तो बिलकुल लगा। लेकिन अफ़सोस करने से क्या फ़ायदा। अगर मैं ऐसा करने लगूंगी तो काम-धाम बंद करके बैठना होगा। मुझे नाकामयाबी को भुलाकर आगे देखना है और वही मैं कर रही हूं।

फिर मैरीकॉम की बारी

प्रियंका भारतीय महिला मुक्केबाज़ एम सी मेरीकॉम के जीवन पर आधारित बायोपिक में काम कर रही हैं। इसे संजय लीला भंसाली बना रहे हैं।

वह कहती हैं, “ये फ़िल्म शारीरिक रूप से मेरे जीवन के लिए सबसे मुश्किल फ़िल्म साबित हो रही है। मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। कई बार ख़ुद मेरीकॉम कहती हैं कि तुम इतनी मेहनत क्यों कर रही हो। मेरे जैसा शरीर बनाने के लिए इतनी मेहनत की ज़रूरत नहीं।”

प्रियंका की आने वाली फ़िल्म है ‘कृष-3’ जो दीवाली पर रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में प्रियंका के दो किरदार हैं। एक अच्छा और दूसरा बुरा।

फ़िल्म में वो ऋतिक रोशन की पत्नी का रोल निभा रही हैं। ‘कृष-3’ में कंगना रानाउत और विवेक ओबेरॉय की भी मुख्य भूमिका है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button