main newsएनसीआरदिल्लीराजनीतिविधानसभा चुनाव

दिल्ली: मंगोलपुर में आज गरजने को तैयार राहुल,मोदी पटना में

24_10_2013-rahulgandhiनई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव और आम चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस ने अपने चुनावी दौरों का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसके ही मद्देनजर रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगोलपुरी इलाके में एक रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की दिल्ली में यह पहली रैली है। इससे पहले भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी दिल्ली में अपनी सफल रैली कर चुके हैं। वहीं आज मोदी की पटना में हुंकार रैली भी है। लिहाजा इन दोनों रैलियों पर सभी की निगाहें लगी हैं।

भाजपा द्वारा पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की सफल रैली के आयोजन के बाद कांग्रेस ने भी अपने बड़े नेताओं की रैली का सिलसिला शुरू कर दिया है। राहुल की रैली को इसकी शुरुआत माना जा रहा है।

रैली के आयोजन में जुटे कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि मंगोलपुरी के कला मंदिर मैदान में होने वाली इस रैली में लगभग 50 हजार लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। खुद मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि यह रैली जोरदार होगी। इसे सत्तापक्ष का शक्ति प्रदर्शन भी करार दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार के तमाम मंत्री इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और सूबे के लोक निर्माण मंत्री राजकुमार चौहान ने संभाल रखी है। अन्य मंत्रियों ने भी अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रखी हैं।

BJP-bihar-raily
मोदी की पटना में हुंकार रैली का मंच

मंगोलपुरी के जिस इलाके में राहुल गांधी की रैली रखी है, उसे कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है। इसी लिए यह कहा जा रहा है कि रैली में पार्टी के नेताओं को भीड़ जुटाने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button