एबीवीपी के प्रदेश मंत्री बने साकेत बहुगुणा

नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 49वें प्रदेश अधिवेशन में साकेत बहुगुणा को दिल्ली प्रदेश मंत्री चुना गया है। बुधवार को संगठन की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के तहत ये फैसला लिया गया। साकेत दिल्ली विश्वविद्यालय से एमफिल कर रहे है। इससे पहले रोहित चहल प्रदेश मंत्री के पद पर थे। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर एक बार फिर डॉ़ मनु कटारिया को चुना गया है। प्रदेश के पांच उपाध्यक्ष और आठ सहमंत्री भी चुने गए। इस बार प्रदेश अधिवेशन में हुई चुनाव प्रक्रिया में पहली बार एक छात्र को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।