मनोरंजन

अदनान सामी का वीजा तीन महीने बढ़ा

adnan-sami-525ff70aa40cc_exlपाकिस्तानी गायक व संगीतकार अदनान सामी को गृह मंत्रालय ने राहत देते हुए उनके वीजा को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। उनकी वीजा की निर्धारित अवधि पिछले हफ्ते खत्म हो गई थी।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) संजय शिंत्रे ने कहा, ‘अदनान के वीजा की अवधि छह अक्तूबर को खत्म हो गई थी। अब गृह मंत्रालय ने इस अवधि को उसी दिन से तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।’�

एक अन्य अधिकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय से फैक्स के जरिए पुलिस को यह जानकारी दी गई है। पिछले कई वर्षों से 44 वर्षीय अदनान सामी के लिए भारत दूसरा घर बन चुका है।

मंगलवार को मुंबई पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद रहने के लिए स्पष्टीकरण मांगा था। उनकी आखिरी वीजा अवधि 26 सितंबर, 2012 से लेकर 6 अक्तूबर, 2013 तक थी।

नोटिस के बाद लंदन में जन्में इस गायक ने मुंबई पुलिस को लिखित जानकारी दी थी कि उसने पहले से ही गृह मंत्रालय में वीजा के लिए आवेदन कर दिया है।

उनकी तरफ से जारी एक बयान में कहा गया था कि नियमों के मुताबिक मैंने अपने वीजा को बढ़ाने के लिए नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय के संबंधित विभाग में गत 14 सितंबर को आवेदन कर दिया है।

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी अदनान सामी के मुंबई में रहने का विरोध किया था। इस विवाद को सुलझाने के लिए अदनान ने मनसे चित्रपट कर्मचारी सेना के नेता अमय खोपकर से मुलाकात कर सहयोग की भी अपील की थी।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button