छोटा पर्दामनोरंजन

महाभारत में भी दिखेंगे मोहित रैना

mohit-523c21973d9cd_exlस्टार प्लस चैनल के धारावाहिक महाभारत में भी भगवान शंकर का किरदार मोहित रैना को ही सौंपा गया है।

लाइफ ओके पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक देवों के देव महादेव में मोहित ने इस भूमिका में इतनी ज्यादा लोकप्रियता प्राप्त कर ली है कि इधर किसी दूसरे एक्टर को भगवान शिव के किरदार में शायद ही स्वीकार किया जाए।

यही वजह रही कि धारावाहिक महाभारत में भी उन्हें भगवान शंकर के रोल के लिए याद किया गया है। महाभारत के एक दृश्य में जब भीष्म पितामह और परशुराम के बीच युद्ध छिड़ जाता है, तो भगवान शंकर ही दोनों को समझाते हैं और शांत करते हैं।

मोहित रैना की भूमिका इस खास दृश्य में भले ही ज्यादा बड़ी नहीं है, लेकिन उसका पूरा महत्व है। उल्लेखनीय है कि बी.आर.चोपड़ा की महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभा चुके पुनीत इस्सर को इस नई महाभारत में परशुराम की भूमिका दी गई है और आरव चौधरी को भीष्म पितामह बनाया गया है।

स्टार प्लस की इस महाभारत से बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां जुड़ी हुई हैं, जिनमें सलीम खान, इस्माइल दरबार, अजय अतुल और भानु अथैया का नाम प्रमुख है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button