खेलबॉलीवुडमनोरंजनसेलेब्रिटी

बिन शादी विराट संग रात रहने जा रही हैं अनुष्का

रणबीर और कैटरीना कैफ के बाद बिन शादी एक और हीरोइन अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने जा रही है। खबर है कि अनुष्का शर्मा अपने क्रिकेटर प्रेमी विराट कोहली के साथ रहने जा रही हैं।

यह दोनों शादी के पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहने जा रहे हैं। अभी तक विराट कोहली जब-जब मुंबई आते थे वह अनुष्का शर्मा के घर ही ठहरते थे। लेकिन अब इस जोड़े ने यह तय किया है कि वह मिलकर घर लेंगे और साथ रहेंगे।साथ रहने के अलावा विराट और अनुष्का की एक साथ फिल्म करने की खबरें भी आईं थीं। अब इन बातों पर खंडन आ गया है।� प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की ओर से साफ किया गया है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत अपनी अभिनेत्री प्रेमिका अनुष्का शर्मा की फिल्म से नहीं करेंगे।​​

​ इस खबर से उनके प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी है। पहले ऐसी खबरें थीं कि वाईआरएफ द्वारा बनाई जा रही फिल्म में अनुष्का के साथ विराट होंगे। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस की विराट को सिनेजगत में लांच करने की कोई मंशा नहीं है।​​

​ ​ वाईआरएफ के आधिकारिक ट्विटर खाते पर एक ट्वीट में लिखा गया है कि वाईआरएफ की अगली फिल्म में अनुष्का के साथ विराट कोहली नहीं होंगे। अनुष्का ने वर्ष 2008 में इसी बैनर की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button