भारतमनोरंजनहरियाणा

नन्हे कौटिल्य को केबीसी से बुलावा, इसकी प्रतिभा जान दंग रह जाएंगे आप

25_09_2013-26kbc12पानीपत – मात्र पांच साल आठ माह की उम्र में अपनी विलक्षण प्रतिभा से लोगों को दंग कर देने वाले नन्हें कौटिल्य को अब कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) से बुलावा आया है। महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने को बेहद उत्साहित कौटिल्य मुंबई जाने की तैयारिंयों में जुट गया है। उसकी तीक्ष्ण बुद्धि को देखते हुई कई टीवी चैनल लाइव शो का भी प्रसारण कर चुके हैं। इसमें दर्शक उससे प्रश्न पूछते और वह पलक झपकते ही उसका उत्तर देता था।

हरियाणा के करनाल जिले के कोहंड गांव निवासी बालक कौटिल्य बहुमुखी प्रतिभा का धनी है। विश्व के सभी देशों की भौगोलिक सीमाएं, क्षेत्रफल व अन्य तमाम जानकारियां उसे जुबानी याद है। सौरमंडल से संबंधित सभी ग्रह व उपग्रह के आंकड़े वह चंद सेकेंड में बता देता है। बुधवार को इस जीनियस बच्चे से जब केबीसी की ओर से फोन कर पूछा गया कि केबीसी के बारे में जानते हो तो उसने तपाक से कहा ‘कौन बनेगा करोड़पति’। बस फिर क्या था। उसे शो में आने और अमिताभ बच्चन के साथ खेलने का विशेष निमंत्रण दे डाला गया।

कौटिल्य उर्फ चाणक्य से प्रेरित यह बालक अपनी शक्ल सूरत भी वैसा ही रखना चाहता है। वह अपने सिर में चोटी रखने लगा है। कौटिल्य की इच्छा है कि उसकी चोटी जल्द से जल्द चाणक्य जैसी बड़ी हो जाए।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button