अमेरिकादुनिया

अमेरिका : यूट्यूब मुख्यालय में महिला ने की गोलीबारी, 4 लोग घायल, एक गंभीर

कैलिफोर्निया। अमेरिका  के उत्तरी कैलिफोर्निया में स्थित यू-ट्यूब के मुख्यालय में एक बंदूकधारी महिला ने गोली चलाकर चार लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद की भी गोली मारकर हत्या कर ली। हमले में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। घायलों को एबुलेंस के जरिए इलाज के लिए नजदीकी अस्पलात में भर्ती करा दिया गया है।  बता दें कि मुख्यालय 901 चेरी एवेन्यू में स्थित है। जहां कंपनी का कैंपस है।

सैन ब्रूनो पुलिस चीफ एड बारबेरिनी ने बताया कि यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी करने वाली महिला बंदूकधारी बिल्डिंग के अंदर ही मृत पाई गई।महिला बंदूकधारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर भगदड़ मची हुई थी और लोग घबराए हुए थे। गोलीबारी की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंच गई और पुलिस ने लोगों को इलाके से दूर रहने को कहा। इसके बाद यू-ट्यूब ऑफिस को भी बंद कर दिया गया और लोगों को बाहर निकाला गया।

 

यू-ट्यूब मुख्यालय पर हमला करने वाली युवती की पहचान नसीम अघदम के रूप में की गई है। नसीम एनिमल राइट एक्टिविस्ट थी और यूट्यूब पर एक्टिव थी नसीम के यू-ट्यूब पर कई अकाउंट और एक वेबसाइट थी। वह कथित रूप से यूट्यूब और इसकी मुद्रीकरण नीतियों से परेशान थी। वह वीडियो सेंसर करने से खफा थी जिससे उसकी कमाई रुक गई थी। नसीम का यू-ट्यूब मुख्यालय में किसी के साथ कोई संबंध नहीं था। बता दें कि इससे पहले खबर आ रही थी की गोलीबारी में घायल चार लोगों में से एक को महिला बंदूकधारी जानती थी। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट ने कहा था कि घायल युवक हमला करने वाली महिला का प्रेमी था।

 

सिलिकॉन वैली के पास सैन ब्रूनो में यूट्यूब मुख्यालय में काफी संख्या में भारतीय लोग भी काम करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना के बाद ट्वीट किया-, ‘हमारे विचार और प्रार्थना हर किसी के साथ हैं। मौके पर मौजूद हमारे अभूतपूर्व कानून प्रवर्तन अधिकारियों और प्रथम उत्तरदाताओं को धन्यवाद।’

 

जानकारी के मुताबिक घटना के समय यू-ट्यूब मुख्यालय में 1700 कर्मचारी मौजूद थे। महिला हमलावर ने मुख्यालय में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। महिला के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं पता चला पाया है। फिुलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

NCR Khabar Internet Desk

एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045 / 9654531723 पर व्हाट्सएप करें I हमारे लेख/समाचार ऐसे ही आपको मिलते रहे इसके लिए अपने अखबार के बराबर मासिक/वार्षिक मूल्य हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है और उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे

Related Articles

Back to top button