खेल

समय के साथ बदलता गया धोनी का हेयर स्टाइल

dhoni-hair-stylist-524047738ac97_exl (1)कभी पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने टीम इंडिया के कप्तान धोनी को सलाह दी थी कि अपने लंबे बाल कभी मत कटाना ये तुम पर बहुत अच्छे लगते हैं।

लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने मुशर्रफ की सलाह पर कुछ दिन तो अमल किया लेकिन बाद में वह अपने हेयर स्टाइल बदलने लगे।

लंबी छुट्टी के बाद धोनी रविवार को मैदान पर लौटे तो अपने बदले हेयर स्टाइल के साथ। उनका यह हेयर स्टाइल इटली के स्टार स्ट्राइकर मारियो बलाटोली और इंग्लैंड के डेविड बैकहम के स्टाइल से बेहद मेल खाती है।

रांची के प्रशंसकों के लिए रविवार का दिन बेहद खास था। एक तो रांची पहली बार किसी टी-20 मैच की मेजबानी कर रहा था तो दूसरा उनके लाडले धोनी ने अपनी हेयर स्टाइल बदल ली थी।

नए हेयर स्टाइल के साथ धोनी
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 के अपने पहले मुकाबले में टॉस के लिए धोनी जब मैदान पर उतरे तो उन्हें देखकर शुरू में लगा कि वह गंजे हो गए हैं लेकिन कीपिंग के दौरान जब उन्होंने हेलमेट निकाला तो समझ में आया कि उनका यह नया हेयर स्टाइल है।

ऐसा नहीं है कि धोनी ने पहली बार अपना हेयर स्टाइल चेंज किया है। धोनी ने 2004 में जब अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी उस समय उनके बाद बेहद लंबे थे।

अपने करियर के आगे जाने के बाद उन्होंने अपने छोटे करवाते चले गए।

2011 में हो गए गंजे
28 साल बाद टीम इंडिया को 2011 में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले धोनी ने उसी रात अपने सिर से पूर बाल हटा लिए थे।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button