फिल्म के हीरो सुशांत राजपूत ने प्रमोशन के दौरान ही ये खुलासा किया था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोहखंडे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं। इससे पहले यह बात कम ही लोगों को पता थी।
अब ऐसे ही एक प्रमोशन इवेंट के दौरान परिणीति चोपड़ा ने ये कह दिया है कि शादी से पहले सेक्सुअल रिलेशन में गलत ही क्या है।
उन्होंने ने ये तक कह दिया कि शादी से सेक्स का कोई लेना देना नहीं है ये तो प्यार का तरीका है। जिसमें संबंध मन से बनते हैं शादी से नहीं। वहीं फिल्म की दूसरी तारिका वाणी कपूर भी फिल्म में दिखाए लिव इन रिलेशनशिप को गलत नहीं मानतीं।
विवाद बना था खुशबू का बयान
फिल्म अभिनेत्री और राजनीति में सक्रिय अदाकारा खुशबू के एक ऐसे ही बयान ने काफी बड़ा विवाद खड़ा किया था। खुशबू ने एक ऐड्स अवेयरनैस प्रोग्राम के दौरान विवाहेत्तर संबधों की पैरवी की थी।
इस प्रकार के संबधों में लड़कियों को सेक्सुअल डिसीज और प्रेगनेंसी से बचने के लिए किए जाने वाले उपायों को जरूरी बताया था।
बाद में उन्होंने ये भी कहा था कि किसी भी पढ़े लिखे व्यक्ति को ये उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी वर्जिन ही हो। इस बयान ने राजीनितिक रंग ले लिया था और मामला कोर्ट में भी पंहुच गया था।