अभिनेता रणवीर सिंह को डेंगू हो गया है। डेंगू के लक्षण मिलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आने वाली फिल्म ‘रामलीला’ के हीरो रणवीर सिंह को डेंगू हो गया है। रणवीर सिंह को यह बीमारी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई।
रणवीर सिंह इन दिनों ‘गुंडे’ फिल्म की शूटिंग के लिए पश्चिम बंगाल में हैं। वह प्रियंका चोपड़ा के साथ पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जिले में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
बुखार की शिकायत महसूस होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके खून में डेंगू के लक्षण पाए गए। अभी रणवीर सिंह अस्पताल में ही हैं।