बॉलीवुडमनोरंजन

रणबीर ने महात्मा गांधी को बताया बेशरम!

ranbir-gandhi-524696385f478_exlबेशरम’ फिल्म का प्रचार करने रायपुर पहुंचे रणबीर कपूर ने बातों ही बातों में महात्मा गांधी को बेशरम कह डाला।

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्‍म का नाम ‘बेशरम’ है। यह फिल्म गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर इस फिल्‍म का पूरे देश में प्रचार कर रहे हैं।

इसी सिलसिले में वह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। फिल्म के नाम और उसकी रिलीज डेट के संबंध पर हुए सवालों के जवाब में रणबीर कपूर ने ‘बेशरम’ की परिभाषा समझाई।

रणबीर ने कहा कि बेशरमी का मतलब होता है कि बिना किसी की परवाह किए हुए अपनी बात पर अड़े रहना। ये न सोचना उस काम के बारे में लोग क्या सोचेंगे जो आप कर रहे हैं। यही एक तरह की बेशरमी है।

महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि महात्मा गांधी ने जो कुछ किया हमेशा सच्‍चे इरादे के साथ किया। उन्होंने इस बात की परवाह कभी नहीं कि लोग उस बारे में क्या सोचते हैं।

अभिनव कश्यप निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पल्लवी शारदा नजर आएंगीं। इस फिल्म में रणबीर के मां और पिता भी रणबीर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button