पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी पर तानी बंदूक, लूटने का प्रयास

tony-blair-with-daughter-kathryn-523adfad7c88b_exlब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की बेटी के साथ लंदन में दो बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया।

लंदन की सेंट्रल स्ट्रीट पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर कैथरीन अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ कहीं जा रही थीं। तभी दो लुटेरों ने उनको और उनके ब्वॉय फ्रेंड को घेर लिया।

लुटेरों ने पूर्व पीएम की बेटी पर बंदूक तानकर पैसे और ज्वैलरी मांगी। लुटेरे कैथरीन और उनके ब्वॉयफ्रेंड से सामान लूट पाते वो उससे पहले ही भाग खड़े हुए।

पीएम की बेटी और उनके ब्वॉयफ्रेंड दोनों ही सुर‌क्षित हैं। उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है।

पुलिस ने इस वारदात की पुष्टि करते हुए कहा क‌ि घटना मैरलीबोन के नजदीक आइवर प्लेस पर घटी। इसमें दो बंदूकधारी शामिल थे।

स्कॉटलैंड यार्ड के मुताबिक मैरलीबोन इलाके में दो वारदातें हुईं हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों वारदातों में वहीं अज्ञात बंदूकधारी बदमाश शामिल थे।

अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।