दिल्ली की लड़की से नैनीताल के होटल में गैंगरेप
दिल्ली के रहने वाले सात लड़कों ने नैनीताल के एक होटल में दिल्ली की एक लड़की से गैंगरेप किया है।
22 वर्षीय लड़की की शिकायत पर सातों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सातों लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सभी आरोपी दिल्ली के लाजपत नगर और ईस्ट ऑफ कैलाश के रहने वाले हैं। उनमें से तीन लड़के पीड़ित लड़की को साथ लेकर नैनीताल आए थे।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता दिल्ली के मुनिरका की रहने वाली है। वह वेश्यावृति से जुड़ी हुई है।
उसने शिकायत में बताया कि वह तीन लड़कों के साथ नैनीताल आई थी। बाद में उनके पास चार और लड़के आ गए। और फिर सभी ने मिलकर उससे गैंगरेप किया। सभी आरोपी 18 से 20 साल के हैं।