अमेरिका के नेवी यार्ड में फायरिंग, 13 लोगों की मौत

वॉशिंगटन।। अमेरिका के वॉशिंगटन नेवी यार्ड में हुई फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, शहर के मेयर ग्रे ने इस बात की पुष्टि की है।

इससे पहले, पेंटागन के प्रवक्ता जॉर्ज लिटिल ने कहा कि फायरिंग में कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। गोलियां नेवल सी सिस्टम्स कमांड के मुख्यालय पर गोलियां चलाई गई थीं। इस मुख्यालय में 3 हजार लोग काम करते हैं। पुलिस ने दो हमलावरों को मार गिराया है।

पुलिस का कहना है कि एक हमलावर करीब 6 फीट लंबा था, जिसने काली टी शर्ट और काली जींस पहनी हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वॉशिंगटन में मास शूटिंग में कई लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि वह घटना के बारे में पूरी तरह वाकिफ नहीं हैं। अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी चक हेगल और यूएस मिलिट्री के टॉप ऑफिसर जनरल मार्टिन डेंपसे काफी करीब से घटना पर नजर रखे हुए हैं।