समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर तीखे तंज कसे।
उन्होंने कहा, ‘सोनिया गांधी के दामाद की जांच होनी भी नहीं चाहिए। ये उनका प्रिविलेज (विशेषाधिकार) है। वाड्रा को लूट का पूरा हक है।’
आजम खां ने व्यंग्य लहजे में कहा, ‘भारतीय संस्कृति में दामाद का रिश्ता सबसे बड़ा होता है। दामाद नेहरू-गांधी जैसे ताकतवर परिवार का हो को क्या कहना। रॉबर्ट वाड्रा सोनिया गांधी के दामाद हैं। देश के दामाद से हिसाब लेने का किसी को हक नहीं है। वाड्रा को लूटने का पूरा-पूरा हक है।’