वो पांच साल की उम्र में बन गई मां

हर बच्चे के लिए उसकी मां बेहद खास होती है लेकिन हम आपके लिए यहां कुछ ऐसी मांओं की कहानी लेकर आए हैं जो अपने-आप में काफी खास हैं। पढ़िए कुछ ऐसी मांओं की कहानी-

पांच साल की उम्र में बन गई मां
जिस उम्र में बच्चे खुद गोद में खेलते हैं, उस उम्र में लीना मेदीना खुद मां बन गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि पांच साल की उम्र में पेरू की इस छोटी बच्ची ने करीब ढाई किलो के बच्चे को जन्‍म‌ ‌दिया था।

बच्चे का नाम गेरार्दो रखा गया। काफी उम्र तक तो वो अपनी मां को अपनी बहन समझता रहा लेकिन बाद में उसे पता चला कि दरअसल उसने उसी की कोख से जन्म दिया है।‌

एक को जन्म देने तुरंत बाद हो गई गर्भवती
जेन ब्लेकले एक ऐसी मां है जिनके खाते में दोबारा सबसे जल्दी गर्भवती होने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने पहले बच्चे जोसेफ को 3 सितंबर 1999 को जन्म दिया था और उनके दूसरे बच्चे का जन्म 30 मार्च 2000 को हुआ।

सबसे लंबे अंतराल में दिया बच्चे को जन्म 

girlएलिजाबेथ एन बटल एक ऐसी मां हैं जिनके दो बच्चों के बीच का अंतराल सबसे अधिक है। उनके पहले बच्चे का जन्म 1956 में हुआ तो दूसरे बच्चे का जन्म 41 साल बाद 1997 में।

सबसे ज्यादा बच्चों को जनम देने का है रिकॉर्ड
रूस की इस मां के खाते में सबसे ज्यादा 69 बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड है।1725 से लेकर 1765 के बीच तक वो करीब 27 बार गर्भवती हुई और उनमें से 16 बार उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

सात बार तीन और 4 बार चार बच्चों को जन्म देने वाली रूस की ये महिला सबसे अधिक बच्चों को जन्म देने वाली मां है।