main newsभारत

पाक ने भारतीय चौकी को फिर बनाया निशाना, जवाबी फायरिंग में पाक सैनिक की मौत

जम्मू ।। पाकिस्तानी सेना ने युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) से सटी भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह भारतीय चौकियों पर आरपीजी और भारी मशीन गनों से हमला किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पांच घंटों तक भारी गोलीबारी होती रही। इस गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक के मारे जाने की खबर है।

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे डोडा बटालियन मोर्चे को पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह 7. 30 बजे आरपीजी (रॉकेट प्रक्षेपित ग्रेनेड ) और भारी मशीन गनों से निशाना बनाया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पांच घंटे तक गोलीबारी चलती रही। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि इस गोलीबारी में किसी के भी मरने या घायल होने की खबर नहीं है।

मगर, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारत की ओर से हुई गोलीबारी में उनका एक जवान मारा गया। पाकिस्तान के मुख्य सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल असीम सलीम बाजवा ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया है। बाजवा ने दावा किया कि भारतीय सैनिकों ने ‘बिना उकसावे’ के गोलीबारी की और उन्होंने रावलकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर स्थित पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया।

सीमा रेखा के पास हुई भारी गोलीबारी के मद्देनजर सेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हालात पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और अग्रिम चौकियों पर तैनात सैनिकों से चौबीसों घंटे कड़ी सतर्कता बरतने को कहा गया है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button