बॉलीवुडमनोरंजन

जानिए ‘भाग मिल्‍खा भाग’ के 7 अनछुए किस्से

milkha-singh-5112559ca7d3e_lराकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘भाग मिल्‍खा भाग’ 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। यह फिल्म धावक मिल्‍खा सिंह की जिंदगी पर आधारित है। रिलीज के पहले ही यह फिल्म चर्चाओं में है।

इस फिल्म के जरिए नयी पीढ़ी के युवाओं को मिल्‍खा स‌िंह की जिंदगी के बारे में पता चलेगा। खुद कई फिल्मों का डायरेक्‍शन कर रहे फरहान अख्तर फिल्म में मिल्‍खा सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

ये हैं फिल्म से जुड़े कुछ फैक्ट्स

*इस फिल्म की स्क्रिप्ट प्रसून जोशी ने लिखी है। प्रसून मिल्‍खा सिंह के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते थे। इसलिए वह उनके साथ कई दिन तक रहे। प्रसूर ने लगभग साठ घंटे मिल्‍खा सिंह के साथ गुजारे। उन्होंने उन सभी किताबों का अध्ययन किया जिसमें मिल्‍खा सिंह का जिक्र था।

*मिल्‍खा सिंह अपने ऊपर बन रही फिल्म की बात सुनकर बहुत खुश हुए। मिल्‍खा सिंह ने इस फिल्म के लिए महज एक रूपए लिए हैं। यह अलग बात है कि इस फिल्म के मुनाफे का एक शेयर मिल्‍खा सिंह के ट्रस्ट को पहुंचेगा।

*इस फिल्म में काम करने के लिए दो कलाकार इतने उतावले हो गए कि उन्होंने फिल्म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के सामने फ्री में काम करने की शर्त रख दी। यह कलाकार सोनम कपूर और प्रकाश राज हैं। इन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए सिर्फ एक रूपए का पारिश्रमिक लिया।

*’भाग मिल्खा भाग’ मिल्‍खा सिंह के जीवन के चार हिस्सों को दिखाएगी। पहला हिस्सा विभाजन के दौरान का ‌है जब वह एक किशोर होते हैं। स्थितियां ऐसी बनती हैं कि वह एक लुटेरा बना जाते हैं। बाकी के तीन हिस्से उनकी जवानी के हैं। उसी में एक ट्रैक सोनम कपूर के साथ रोमांस का है।

*इस फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पहली और आखिरी पसंद फरहान अख्तर ही थे। राकेश ने एक इंटरव्यू में यह तक कह दिया था कि वह सिर्फ फरहान के साथ ही इस फिल्म को बनाना चाहते थे। उन्होंने किसी और किरदार के बारे में सोचा भी नहीं।

*फरहान अख्तर इस फिल्म के लिए मिल्‍खा सिंह जैसे लगे इसके लिए उन्होंने लगभग डेढ़ साल पहले तैयारी शुरू कर दी थी। आखिरी के 6 महीने फरहान ने सिक्स पैक बनाने केलिए जमकर मेहनत की। इसके लिए वह मुंबई से बाहर भी गए। फरहान ने दौड़ने की स्टाईल के लिए अलग से ट्रेनिंग ली।

*क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी इस फिल्म में अभिनय करते हुए दिखेंगे। वे इस फिल्म में ‌मिल्‍खा सिंह यानी कि फरहान अख्तर के कोच के रूप में दिखेंगे। इस फिल्‍म की ज्यादातर शूटिंग भारत में हुई है। फिल्म के कुछ हिस्से मेलबर्न, टोकियो और रोम में भी फिल्माए गए हैं।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button