main newsएनसीआरदिल्लीनोएडाराजनीतिलोकसभा चुनाव२०१४

तीसरे चरण के लिए मतदान अंतिम दौर में, दिल्ली में अब तक 60 फीसदी से अधिक मतदान

voting-electionलोकसभा चुनाव-2014 के तीसरे चरण के तहत आज 11 राज्यों व तीन केंद्र शासित प्रदेशों की 91 संसदीय सीटों के लिए सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान जारी है। मतदान स्थलों पर वोट देने के लिए लोगों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।तीसरे चरण के मतदान में बंपर मतदान हु्आ है। द‌िल्ली और केरल में मतदान के र‌िकॉर्ड टूटे है। द‌िल्ली में 2009 के बाद सबसे ज्यादा मतदान। शाम 5 बजे तक मुजफ्फरनगर में 65 प्रत‌िशत, केरल में 65 प्रत‌िशत, द‌िल्ली में 60 प्रत‌िशत, नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में 58 प्रत‌िशत मतदान पड़ा।

-दिल्‍ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के चुनाव में गुरुवार शाम पांच बजे तक 60 फीसदी लोगों ने वोट डाला और मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी लंबी कतारें देखी गईं। मतदान अब तक शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

-गुड़गांव : गुड़गांव लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 48 फीसदी मत डाले जा चुके हैं।

-गाजियाबाद : गाजियाबाद में भारी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, यहां दोपहर एक बजे तक 35 प्रतिशत मतदान हुआ।

-मध्‍य प्रदेश : मध्य प्रदेश के 29 में से नौ लोकसभा क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर दो बजे तक 36.81 प्रतिशत मतदान की सूचना है। इनमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 37.82 और महिलाओं का 33.77 प्रतिशत है।

-केरल : केरल के 20 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर तक लगभग 40 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां अनुमानित 2.43 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

-झारखंड : झारखंड में आज प्रथम चरण के चुनावों के दौरान चार लोकसभा सीटों के लिए दोपहर तीन बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से लगभग 51 प्रतिशत मतदान हो चुका है और विभिन्न मतदान केन्द्रों पर अभी भी मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

-उत्‍तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमांचल की 10 सीटों पर मतदाताओं ने पूरे जोश से मतदान किया और अपराहन तीन बजे तक यह 51 प्रतिशत तक पहुंच गया। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर अपराहन तीन बजे तक औसतन 50. 97 फीसद मतदान हो चुका है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 51 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस लिहाज से इस बार यह आंकड़ा काफी बढ़ने की पूरी सम्भावना है।

-बिहार : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के तहत बिहार की छह सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक करीब 38 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। सबसे अधिक मतदान अब तक गया (39 फीसदी) में दर्ज किया गया है।

-लक्षद्वीप : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की एक मात्र सीट पर प्रथम चार घंटे में 25 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button