की-बोर्ड पर सोया बैंककर्मी, अरबों रुपये गए दूसरे खाते में
बर्लिन। काम के दौरान सोना कितना महंगा पड़ सकता है इसका इससे बेहतर उदाहरण नहीं मिल सकता। जर्मन में एक बैंक कर्मी के ड्यूटी के दौरान सोने की वजह से उसके बैक को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता। बताया गया है कि कर्मचारी के कंप्यूटर के की-बोर्ड पर सोने से महज 62.40 यूरो [करीब नौ हजार रुपये] की जगह 222 मिलियन यूरो [करीब 17 अरब रुपये] ट्रांसफर हो गए।
यह घटना इस प्रकार हुई, उसे एक खाते से 62.40 यूरो ट्रांसफर करने थे। लेकिन पैसे ट्रांसफर करने के दौरान उसकी आंख लग गई और वह की बोर्ड के ऊपर ही सो गया। इस दौरान उसकी उंगली दो के की के ऊपर ही रह गई और फिर 22.. दबता ही चला गया और यह 222,222,222.22 यूरो पर जाकर थमा। हालांकि बैंक ने कुछ देर बाद यह गलती पकड़कर उसे सुधार दिया।