main newsएनसीआरदिल्लीभारत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला पूर्व जवान गिरफ्तार

नई दिल्ली। किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले मेघालय पुलिस के एक पूर्व जवान को रेलवे पुलिस ने नई दिल्ली स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके चंगुल से एक युवती को भी मुक्त कराया है, जिससे वह पहले से ही दुष्कर्म कर रहा था। आशंका है कि जवान मानव तस्करी करने वाले गिरोह का सदस्य है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक पादरी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को किशोरी और युवती के साथ घूमते हुए देखा। शक होने पर उसने इसकी जानकारी एक एनजीओ को दी। एनजीओ की शिकायत पर जीआरपी ने युवक को दबोच लिया। उसके साथ मौजूद किशोरी ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। यहां वह घरों में काम करती थी। कुछ दिन पहले वह काम छोड़कर अपने गांव जा रही थी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात युवक से हुई, जो उसे नौकरी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और कुछ दिनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
युवक की पहचान असम निवासी चंदन राय (30 वर्ष) के रूप में हुई। उसने बताया कि वह मेघालय पुलिस का पूर्व जवान है। बिना बताए छुट्टी पर चले जाने की वजह से उसे 2008 में नौकरी से निकाल दिया गया। उसके बाद मालदा में उसकी मुलाकात एक युवती से हुई जो नौकरी की तलाश में थी। वह उसे लेकर दिल्ली आ गया और उसे अपने साथ ही रखने लगा। बाद में नई दिल्ली स्टेशन पर उसे किशोरी मिली। उसे भी अपने साथ रखने लगा।
किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ अगवा करने और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मालदा की रहने वाली युवती को भी मुक्त करा लिया। पुलिस को आशंका है कि वह मानव तस्कर गिरोह का सदस्य है। जो लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर उसे जीबी रोड स्थित कोठों पर बेच देता है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर छानबीन कर रही है।

 

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button