main newsभारतराजनीति

‘चीनियों का पीछे हटना तो ठीक लेकिन भारतीय सेना क्यों?

08TH_OMAR_ABDULLAH_802628eलद्दाख क्षेत्र में घुसे चीनी सैनिकों के पीछे हटने पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जहां केंद्र सरकार की कूटनीति की सराहना की, वहीं भारतीय सेना के पीछे हटने पर हैरानी जताई है।

उमर ने कहा कि केंद्र सरकार को लद्दाख की जमीनी हकीकत स्पष्ट करनी चाहिए। चीनी तो हमारे क्षेत्र से पीछे हटे, लेकिन भारत दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में किस जगह से पीछे हटा, यह समझ नहीं आता।

उमर ने कहा कि मीडिया में आए समाचारों से पता चला कि चीन और भारत दोनों विवादित क्षेत्र से पीछे हटे, लेकिन वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास वह क्षेत्र तो भारत का है। केंद्र सरकार को यह संदेह समाप्त करना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्रीनगर सचिवालय में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। कोट भलवाल जेल में पाक कैदी पर हुए हमले पर उमर ने कहा कि जेलों में कैदियों की सुरक्षा करना सरकार का कर्तव्य है।

इस संबंध में गृह राज्य मंत्री की ओर से जेलों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। ताकि जेलों में बंद कैदी सुरक्षित रह सकें। इस दौरान पाकिस्तानी कैदी के जख्मी होने की जांच जारी है।

उन्होंने कैदी सनाउल्लाह के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद से उनके कोई मतभेद नहीं हैं।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button