नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो खुद को राष्ट्रपति के दिल का डॉक्टर बताता था। डॉक्टर को एक महिला को अपमानजनक ई-मेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसे जमानत दे दी गई है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जीके-एक में रहने वाली महिला ने शिकायत दी थी कि डॉ. जौली (49 वर्ष) नाम का डॉक्टर उसे अपमानजनक मेल करता है। मामला दर्ज कर पुलिस ने डा. जौली को गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर जौली ने दावा किया था कि वह भारत के राष्ट्रपति का हृदय विशेषज्ञ डॉक्टर है। पुलिस को जांच में पता लगा कि वह न तो दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन में रजिस्टर्ड है और न ही राष्ट्रपति के डॉक्टरों की पैनल में है और न ही कभी पैनल में रहा। आरोपी हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
NCR Khabar News Desk
एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं
Related Articles
ग्रेटर नॉएडा मे वाणिज्य् कर पंजीयन कैम्प् लगा
October 15, 2015
योगी कैबिनेट ने जौहर यूनिवर्सिटी की लीज किया निरस्त
January 29, 2023
Check Also
Close
-
AAP में बगावत, बिन्नी ने केजरीवाल पर हमला बोलाJanuary 15, 2014