18+ newsलाइफस्टाइल

खुद को न्यूड देखना पसंद नहीं करती महिलाएँ

हाल ही में एक सर्वें सामने आया है कि बहुत सी महिलाओं को समंदर किनारे छोटे कपड़ों में या पार्टनर के साथ प्यार करते हुए बहुत झिझक होती है।

सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि ब्रिटेन की महिलाएं इस मामले में सबसे आगे है। ब्रिटेन की महिलाएं न्‍यूड होने पर बहुत असहज महसूस करती है।

सर्वें के मुताबिक, ब्रिटेन में 10 में से 6 महिलाएं अपने आप को बिना कपड़ों के देखने में असहज महसूस करती हैं। तुलनात्मक रूप से बाकी 4 को इस बात की फिक्र होती है कि उनके माता-पिता उनके बारे में क्या सोचेंगे।

सर्वे के दौरान एक तिहाई महिलाओं ने यह स्वीकारा कि वे फुल-लेंथ के आइने नहीं खरीदती हैं क्योंकि उन्हें अपने आप को देखना पसंद नहीं आता।

इस सर्वें में तकरीबन दो हजार महिलाओं को शामिल किया गया, जिसमें उनकी डाइट और फिटनेस से संबंधित सवाल पूछे गए। इतना ही नहीं, सर्वें में यह भी पूछा गया कि शरीर का कौन सा हिस्सा उन्हें बिल्‍कुल पसंद नहीं।

ज्यादातर महिलाओं को अपना मोटा शरीर, बढ़ा हुआ पेट और स्ट्रेच मार्क्स बिल्कुल पसंद नहीं थे। ढ़ीली होती त्वचा भी महिलाओं में चिंता की आम वजह थी।

एक तिहाई महिलाओं ने कहा कि उनकी शरीर की चिंता के कारण उनकी लव लाइफ भी प्रभावित हुई।

80 फीसदी महिलाओं को लगता है कि उनके पार्टनर्स को इस बात से फर्क पड़ता है कि वे बिना कपड़ों के कैसी लगती हैं। एक तिहाई महिलाओं ने कहा कि अगर उनके पति मोटे या बढ़े हुए पेट के साथ हों तो उन्हें इतनी ज्‍यादा चिंता नहीं होगी।

औसतन एक तिहाई महिलाएं बेडरूम में बेहतर महसूस करने के लिए अपना 11 पौंड वजन और कम करना चाहती हैं। 15 महिलाओं ने माना कि उम्र और वजन बढ़ने के साथ उनके प्रति उनके पार्टनर का आकर्षण कम हो गया।

सर्वे में किए गए पोल से यह बात भी सामने आई कि किसी भी महिला को बिना कपड़ों के अपना शरीर पूरी तरह पसंद नहीं आता।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button